17 माह से एलईडी लाइट कंपनी का भुगतान पेंडिंग, काम बंद करने का दिया नोटिस

जालंधर| नगर निगम में एलईडी लाइट कंपनी का 17 महीने से भुगतान पेंडिंग बना है। इसके लिए कंपनी 11 रिमाइंडर भी भेज चुकी है। बावजूद भुगतान नहीं हो सका है। अब कंपनी ने वीरवार को काम बंद करने का नोटिस दिया है। इसमें कंपनी ने कहा कि कंपनी का भुगतान किया जाए। बता दें कि स्मार्ट सिटी में 71 हजार एलईडी लाइटें लगी हैं। कंपनी एलईडी लाइटें की ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस करती है और निगम कंपनी को भुगतान करता है, लेकिन बीते 17 महीने से कंपनी को ऑपरेशन एंव मेंटेनेंस का भुगतान नहीं किया है। कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि भुगतान नहीं किया, तो काम बंद कर दिया जाएगा। बीते साल भी कंपनी का भुगतान पेंडिंग होने पर कर्मियों ने काम बंद कर दिया था। बीते वर्ष भी कंपनी ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी। मौके पर अधिकारियों ने 85 वार्डों में लाइटों के वैरिफिकेशन के आदेश दिए। इसके बाद कंपनी ने लाइटों का सर्वे कराया। इसके लिए 30 कर्मियों की टीम लगाई थी। इसके बाद भी कंपनी का ऑपरेशन एंव मेंटेनेंस का भुगतान नहीं हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *