शहीदों के परिजनों को दी गईं नौकरियों के लाभार्थियों को किया सम्मानित

जालंधर| वीरवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शहीदों के परिवारों को दी गईं सरकारी नौकरियों के लाभार्थियों को किया सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भगत ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण, सम्मान और समृद्ध जीवन सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कई सैन्य समर्थकीय पहल की हैं। राज्य सरकार ने जहां शहीदों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दी, वहीं पिछले दो सालों में 25 आश्रितों को विभिन्न संस्थाओं में सरकारी नौकरियां दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि भले ही यह मदद परिवार के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है कि उनकी आय का स्रोत बरकरार रहे । इस मौके पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *