दो कारों की भिड़ंत में मां-बेटे घायल:प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर, उज्जैन से आ रहे थे डग

जिले के डग कस्बे में स्थित गोशाला तिराहे पर मंगलवार दोपहर दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको डग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल झालावाड़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती घायल उज्जैन निवासी अर्जुन सोनी ने बताया कि वह उज्जैन से अपनी बहन के यहां डग आ रहे थे। तभी रास्ते में गौशाला तिराहे पर सामने से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते उनकी मां चमेली बाई (70) निवासी उज्जैन व स्वयं अर्जुन सोनी उज्जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर घायलों को डग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल झालावाड़ रेफर किया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार को टक्कर मारकर कर ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डग पुलिस एएसआई लाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल डग पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *