मन सकारात्मक होकर जब अच्छे कार्यों में लगे, तब जीवन में अनुकूलता आने लगती है : भारद्वाज

जालंधर| मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मापिंड चौक में वीरवार को गुरुवारीय सामूहिक हवन करवाया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान गुरलाल लाहौरिया से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पूजन कराकर कुंड में आहुतियां डलवाईं। इस मौके पर सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मन सकारात्मक होकर जब अच्छे कार्यों में लग जाए, तब जीवन में अनुकूलता आने लगती है। इसी सकारात्मक सोच की तलाश का रास्ता है पूजा-पाठ। पूजा-पाठ से दिनचर्या नियमित होती है, तमाम तरह के निषेधों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, समीर कपूर, सरोज बाला, विक्की अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *