अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राहमण महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुधवार से:देशभर से जुटेंगे महासभा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि, 500 कमरे करवाएं बुक

अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राहमण महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बुधवार से शुरू होगा। पहले दिन बुधवार शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग होगी, इसमें महासभा संचालन को लेकर प्रस्ताव लिए जाएंगे। दूसरे दिन गुरूवार सुबह शहर में शोभायात्रा के बाद अधिवेशन शुरू होगा। अधिवेशन को लेकर सभी तैयारियां लगभग आज पूरी हो गई है। इस अधिवेशन में लगभग देशभर से दो हजार लोगों के आने की संभावना है। पूरे शहर में आने वाले मेहमानों के लिए 500 कमरे बुक करवाएं गए। इस अधिवेशन में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुराने अध्यक्ष से अपना चार्ज लेंगे। शोभायात्रा के बाद होगा अधिवेशन महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने आने वाले पदाधिकारियों का आना शुरू हो गया। बुधवार शाम चार बजे होटल ग्रांट के हाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो जाएगी। इसमें अगले पांच साल तक महासभा के संचालन सहित कई प्रस्ताव लिए जाएंगे। भरत बाग में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन होगा। जो प्रस्ताव राष्ट्रीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए जाएंगे, उसका अनुमोदन अगले दिन 26 दिसंबर को भरत बाग में होने वाले खुले अधिवेशन में सर्वसम्मति से किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे शहर के पाडनपोल दरवाजे से गाजे बाजे के साथ समाजजनों की शोभायात्रा शुरू होगी, जो गांधी चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष चौक, अप्सरा टाकीज चौराहा से सेतु मार्ग होते हुए आयोजन स्थल भरत बाग पहुंचेगी। रास्ते में विभिन्न समाज, संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत होगा। 7 मेहमानों का करेंगे सम्मान महासभा महामंत्री नरेश दत्त व्यास ने बताया कि शोभायात्रा के बाद भरत बाग में खुला अधिवेशन ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। सुबह 11.30 बजे स्वागत समारोह के अलावा समाज की सात विशिष्ट प्रतिभाओं भामाशाह और उद्योगपति जेएम जोशी, सत्यप्रकाश जोशी, अनिल जोशी नई दिल्ली, सेवानिवृत अधिकारी गोपाल बच्छ बेगूं, विजयपुर सरपंच श्यामलाल शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल शर्मा के अलावा 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके समाज के संरक्षक सीताराम जोशी और नंदकिशोर जोशी नेक का सम्मान होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि देश के कई राज्यों से समाजजन और विशेषकर महासभा पदाधिकारी आएंगे। पदाधिकारी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री नरेश दत्त व्यास के नेतृत्व में राष्ट्रीय अधिवेशन की विभिन्न समितियां से जुड़े आवास व्यवस्था देवकिशन शर्मा, गौरव भट्ट, सूरज कांटिया, ललित शर्मा, भोजन व्यवस्था में रमेश चाष्टा, शशिरंजन तिवारी, गिरिराज गील, एसपी जाेशी, शोभायात्रा पवन शर्मा , दयाशंकर शर्मा, सुरेंद्र गील, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, पवन तिवारी, मंच व्यवस्था शिवशंकर व्यास, नवीन सारथी, योगेश शर्मा आरो, पंजीयन अशोक जोशी, रामलक्ष्मण त्रिपाठी, यातायात राजेन्द्र चतुर्वेदी, प्रीतम पंचोली, प्रवक्ता सुनील गुर्जरगौड़, सांस्कृतिक संध्या तारा जोशी, अंकिता पंचोली, रेखा चाष्टा, प्रियांशी व्यास के अलावा सामान्य व्यवस्था एडवोकेट संदीप उपाध्याय, गौरव शर्मा, ओम शर्मा दुर्ग, दिनेश चंदेरिया आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। अधिवेशन तीसरी बार चित्तौड़गढ़ में हो रहा है। 500 कमरे करवाएं बुक शहर में कई होटलों में लगभग 500 कमरे बुक किए गए। पूरे देश से लगभग 900 प्रविष्टियां ऑनलाइन मिल चुकी है। कंट्रोल रूम चालू है। अभी तक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, असम, दिल्ली से प्रविष्टियां मिली है। अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी पुराने राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी से अपना चार्ज लेंगे। ये होंगे अतिथिमहासभा के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय के अनुसार राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रमुख उदघाटनकर्ता चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, गौतम आश्रम ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष व उद्योगपति जेएम जोशी होंगे। मुख्य अतिथि अभा श्रीगुर्जरगाैड़ ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी होंगे। अध्यक्षता नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि में गौतम शैक्षणिक ट्रस्ट के वूर्च अध्यक्ष अरूणप्रकाश जोशी, युवा उद्यमी भानुप्रकाश जाशी, महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा सतीश पंछारिया, राजस्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा कोटा, राज्यसभा सांसद नारायण पंछारिया, युवा उद्योगपति अनिल जोशी नई दिल्ली, महासभा के संरक्षक केसी शर्मा इंदौर, सुरेश उपाध्याय जयपुर, चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर जोशी, पूर्व विस अध्यक्ष डा. सीपी जोशी, केकडी विधायक शत्रुघन गौतम, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री नंदकिशोर नेक, गौतम आश्रम ट्रस्ट पुष्कर के अध्यक्ष सीताराम जोशी, जोधपुर के उद्योगपति नरेश जाजडा, एमई गोपाल बच्छ, एडीएम प्रशासन प्रभा गौतम सहित कई मेहमान होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *