भास्कर न्यूज| अंवरी नगर पंचायत भखारा- भठेली में बारिश के पूर्व नालियों की सफाई जारी है। वार्डवासियों ने बताया कि नगर पंचायत 2008 में बना है। इस दौरान नाली की सफाई हुई थी। इसके बाद 2025 में नालियों की सफाई हो रही है। भारी मात्रा में मलबा निकाला गया है। वार्ड-6 और वार्ड-7 में अटल चौक से नाली की सफाई हो रही है। लोगों ने बताया कि इसके पूर्व सफाई सिर्फ नाममात्र की होती थी। इस बार नालियों में सालों से जाम मलबा निकाला गया है। 5 टन से अधिक मलबा निकाला जा चुका है। लोगों ने कहा कि नाली की सफाई अच्छे से नहीं होने के कारण बारिश में नाली का पानी सड़कों पर बहता था। बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता था। बच्चे बीमार पड़ जाते थे। अब नालियों की अच्छी से सफाई की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि बारिश का पानी अब सड़कों में नहीं बहेगा।


