एनएच-30 पर सड़क हादसे में युवक की मौत

कोंडागांव| सिटी कोतवाली क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव ढाबा के पास राजस्थान से जगदलपुर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक श्रवण कुमार प्रजापति (30) पिता गोगाराम प्रजापति मूल रूप से राजस्थान का निवासी था और वर्तमान में जगदलपुर में रहकर टाइल्स लगाने का कार्य करता था। श्रवण कुमार गुरुवार को ट्रेन से राजस्थान से रायपुर पहुंचा। वह ट्रेन से अपनी बाइक भी साथ लाया था उसी बाइक से वह रायपुर से जगदलपुर की ओर लौट रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *