पूर्व मंत्री आशू है 6.54 करोड़ के मालिक:3 साल में 47 लाख चल और 45 लाख अचल संपति बढ़ी ,10 लाख कर्ज हुआ कम

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव है। इससे पहले कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने नामांकन दाखिल किया। 2022 की तुलना में 2025 के चुनावी हलफनामे में अपनी और पत्नी की संपत्ति में बढ़ौत्री दिखाई है। 3 साल में दोनों की कुल संपत्ति 8.10 करोड़ रुपए से बढ़कर 9.74 करोड़ हो गई है। यह बढोतरी 1.64 करोड़ रुपए की है। वहीं आशु का कर्ज करीब 10 लाख रुपए तक कम हुआ है। 2022 में आशु पर 35 लाख का कर्ज था । इस बार 2025 में 25.13 लाख का कर्ज है। हलफनामे में सभी ज्यादा बढ़ौतरी उनकी पत्नी ममता आशू की अचल संपत्ति में हुई है। 46.97 लाख से बढ़कर 84.90 लाख रुपए हुई जो कि 37.93 लाख बढ़ी है। इसी तरह अचल संपत्ति 2.81 करोड़ से बढ़कर 3.26 करोड़ हुई। करीब 45 लाख की बढ़ौत्तरी हुई है। पत्नी ममता आशू की चल संपत्ति 29 लाख और अचल संपत्ति 51 लाख बढ़ी पत्नी ममता की चल संपत्ति 1.24 करोड़ से बढ़कर 1.53 करोड़ हुई। वहीं अचल संपत्ति 3.59 करोड़ से बढ़कर 4.10 करोड़ हुई। कुल संपत्ति 8.10 करोड़ से बढ़कर 9.74 करोड़ हुई जिसमें 1.64 करोड़ की कुल बढ़ोत्तरी हुई। उनके पास 85 ग्राम ज्वेलरी है जिसकी कीमत 7.48000 रुपए है। इन जगहों पर है आशु की जमीनें ममता आशू के पास 171.510 ग्राम ज्वैलरी है जिसकी कीमत 1,50 9288 रुपए है। आशू के नाम गुज्जरां में 1.18 एकड़ जमीन में तीसरा हिस्सा शेयर है। कोचर मार्केट में 252 स्कवायर यार्ड व 432 स्कवायर फीट जगह है। डेयरी कांप्लेक्स में 1500 स्कवायर फीट जगह है। माडल ग्राम में 100,112 स्कवायर यार्ड व 33.53 स्कवायर यार्ड प्रापर्टी है। शहीद भगत सिंह नगर में 250 स्कवायर यार्ड प्रापर्टी है। उन्होंने बिजनेस डेयरी फार्मिंग और खेती दिखाई है। उन पर एक मुकदमा दर्ज है। आशू ग्रेजुएट आर्य कालेज से है। उनके पास नकदी 25 हजार है। आशू की सरकार जाने के बाद उनके खिलाफ हुए आपराधिक मामलों में से वह दो का अभी भी सामना कर रहे हैं। इनमें से एक इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट और लोकल अदालत में विचाराधीन हैं। आशू पर 10 लाख कर्ज हुआ कम बता दें कि 2022 का चुनाव हारने के बाद उनके खिलाफ फसल उठाने के लिए ट्रांस्पोर्ट का टेंडर लगाने में घोटाले के आरोप लगे थे। इसके बाद उनके खिलाफ लांडरिंग एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी। इस कारण उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा है। भारत भूषण आशु के पास 2.8 करोड की चल और 6.5 करोड़ रुपए की अचल जायदाद है। इसके अलावा उन पर अलग अलग बैंकों का 25 लाख रुपए के आस-पास कर्ज भी है। पिछले तीन साल में उनकी चल अचल जायदाद में ज्यादा कम ज्यादा नहीं हुआ है। बल्कि उन पर कर्ज करीबन दस लाख रुपए कम हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *