बिलासपुर में फैला डायरिया, दर्जन भर से अधिक बीमार:गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका; प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

बिलासपुर में बारिश का मौसम आने से पहले ही डायरिया फैलने लगा है। नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17 के ठेठाडबरी क्षेत्र में 60 से 70 घरों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। दर्जन भर से अधिक लोग उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लगे बोरपंप के पास सालों से जमी गंदगी और नालियों की सफाई नहीं होने से जल स्त्रोत प्रदूषित हो गए हैं। पाइपलाइन की स्थिति भी बेहद खराब है, जो नालियों से होकर गुजर रही है, जिससे लीकेज के जरिए गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। जिसकी वजह से बीमारी फैल रही है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां 70 से अधिक घरों में सर्वे किया और लोगों को दवाइयां बांटी गई। सीएमएचओ ने कहा- नियंत्रण में है स्थिति सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके में सर्वे किया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। लेकिन, समस्या की जड़ दूषित जल आपूर्ति है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई है। मेयर ने निगम के अफसरों को दिए निर्देश वहीं, डायरिया फैलने की जानकारी मिलने के बाद मेयर पूजा विधानी ने भी 29 मई को प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में साफ पीने के पानी की आपूर्ति में कोई बाधा न आए। साथ ही, ओआरएस पाउडर और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *