2 ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद, बीएसएफ अलर्ट

अमृतसर| बीएसएफ ने दो अलग-अलग जगहों से दो ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें महावा गांव की कंटीली तारों के पार खेत से एक छोटा ड्रोन और आधा किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन का पैकेट मिला। दूसरे मामले में बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद रोडांवाला गांव में कंटीली तारों के पास से एक और ड्रोन बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *