वर्ल्ड अपडेट्स:दो भारतीय पीस-कीपर्स को मरणोपरांत UN सम्मान, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने प्राप्त किया

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गुरुवार को इंटरनेशनल पीस कीपर्स डे के मौके पर दो भारतीय पीस-कीपर्स को मरणोपरांत सम्मानित किया। इन दोनों ने UN शांति मिशन के लिए अपनी जान गंवाई थी। सम्मानित किए गए ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह को डैग हैमरस्कोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह सम्मान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुए एक समारोह में दिया गया। भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत परवथानेनी हरीश ने इन दोनों शहीदों के परिवारों की ओर से यह मेडल UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस से प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें…. ताइवान के पास चीन की घुसपैठ बढ़ी, 16 सैन्य विमान और 8 नौसैनिक जहाज देखे गए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी कि चीन ने ताइवान के पास सैन्य घुसपैठ तेज कर दी है। सुबह 6 बजे तक 16 चीनी सैन्य विमानों, 8 नौसैनिक जहाजों और 1 सरकारी जहाज की गतिविधि ताइवान के आसपास देखी गई। इनमें से 7 विमान ताइवान की हवाई पहचान जोन (ADIZ) में घुसे और मीडियन लाइन पार कर उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में दाखिल हुए। ताइवान की सेना ने हालात पर नज़र रखी और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रही। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसके पहले गुरुवार को भी चीन की ओर से 8 नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए थे। उस समय कोई विमान नहीं था, इसलिए फ्लाइट पाथ की तस्वीर शेयर नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *