सिवनी में मवेशी भरा पिकअप पकड़ा:कोतवाली पुलिस ने दी दबिश; 7 मवेशी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जिले के कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोग मवेशियों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन से सात मवेशियों को मुक्त कराया है।कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने दोपहर 3:50 बजे बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद थाना स्तर पर टीम बनाकर दबिश दी गई। जहां इस पुलिस स्टाफ के साथ घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन में मिले छिंदवाड़ा जिले के दबेगांव निवासी चालक रामकिशोर पुत्र चैनसिंह गोनेकरव कंडक्टर निवासी गोया चांद, हरीश पुत्र जयसिंह मरकाम को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सात मवेशियों को दबेगांव ले जा रहे थे। उनसे पास मवेशियों के परिवहन संबंधित वैध दस्तावेज नहीं होने पर दोनों के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। वाहन में मिले मवेशियों को मुक्त करा कर सुरक्षित गोशाला में चारा पानी और उचित देख रेख के लिए रखवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *