मंदसौर में गृह मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग

गृह मंत्री अमित शाह की संसद में अंबेडकर पर टिप्पणी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में मंगलवार को जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक विपिन जैन के साथ कार्यकर्ताओं ने पहले अंबेडकर चौराहा पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और तहसीलदार सोनिका सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अमित शाह को बर्खास्त करने और राहुल गांधी पर की गई एफआईआर वापस लेने की मांग की गई है । प्रदर्शन के दौरान विपिन जैन ने कहा कि डॉ बाबा साहब अंबेडकर भारत के महान नेताओं में से एक थे। देश की आजादी के पहले और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान निर्विवाद है। देश के गृह मंत्री का ऐसे महान नेता का अपमान करना अकल्पनीय और घोर निंदनीय है। राहुल गांधी पर झूठी एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है और एफआईआर तुरंत वापस लेने की मांग करती है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही और हिटलरशाही की कोई जगह नहीं है। भाजपा देश में अराजकता फैला रही है। कांग्रेस इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। कांग्रेस नेताओं पर कितने भी झूठे प्रकरण बना दो, कार्यकर्ता डरने वाले नही हैं। प्रदर्शन के दौरान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *