देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मुंबई-दिल्ली जैसे महानगरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। झारखंड में भी तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है, पर रेलवे स्टेशनों पर जांच के इंतजाम नहीं किए गए हैं। कोडरमा रेलवे स्टेशन धनबाद रेल मंडल का प्रमुख स्टेशन है। यहां रोजाना हजारों यात्री आते-जाते हैं। स्टेशन बिहार की सीमा से जुड़ा होने के कारण कोडरमा के अलावा हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और बिहार के नवादा, बिहार शरीफ के यात्री भी यहां से सफर करते हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक वर्तमान में शादी का सीजन और गर्मी की छुट्टियां होने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता से आने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक है। इन महानगरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता के बावजूद कोडरमा स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्री बिना मास्क के ट्रेन से उतरकर सीधे शहर में खरीदारी करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। यात्रियों की इस लापरवाही से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ रहा है। गाइडलाइन मिलते ही आगे की तैयारी कर ली जाएगी: सिविल सर्जन फिलहाल कोरोना को लेकर विभाग से कोई भी गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही गाइडलाइन प्राप्त होता है, हमलोग तैयारियों में जुट जाएंगे। हालांकि उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कोरोना को लेकर पूर्व के गाइडलाइन को फॉलो करने की अपील की है। -अनिल कुमार, सिविल सर्जन, कोडरमा रेलवे परिसर के लिए कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं है:स्टेशन मास्टर कोरोना के मामले लगातार बढ़ तो रहे हैं, लेकिन विभाग से किसी भी प्रकार का कोरोना को लेकर निर्देश प्राप्त नहीं है। जैसे ही अधिसूचना जारी होती है स्टेशन परिसर में सतर्कता बढ़ा दी जाएगी। -विकास कुमार, स्टेशन मास्टर, कोडरमा ———————————– ये भी खबर पढ़िए रांची में अब तक तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने:जमशेदपुर में भी हुई एंट्री, आरटीपीसीआर से होगी पुष्टि; भीड़ में जाएं तो मास्क पहनें रांची में कोरोना संक्रमण के अभी तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, जमशेदपुर में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 46 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला का ब्लड सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है। इधर, रांची में महाराष्ट्र से आए एक संक्रमित मरीज की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आ गई है। फिल्म निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि, एक मरीज घर में क्वारेंटाइन हैं और दूसरा अस्पताल में इलाजरत है। पढ़िए पूरी खबर…


