सारंगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा का साइबर फ्रॉड:स्टूडियो संचालक ने अलग-अलग राज्यों के 36 लोगों को फंसाया; म्यूल अकाउंट से ट्रांजेक्शन करते थे

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोपी अमित कुमार (29) कोसीर के मेन रोड पर डिजिटल स्टूडियो चलाता था। वह म्यूल अकाउंट धारक है। उसने 36 अलग-अलग लोगों के साथ फ्रॉड किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फ्रॉड के शिकार हुए लोग अलग-अलग राज्य के है। पुलिस के मुताबिक, 29 मई 2025 तक अमित के खाते में कुल एक करोड़ 12 लाख 52 हजार 510 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने डिजिटल स्टूडियो संचालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। साइबर सेल की सूचना पर उसका बैंक खाता जब्त किया गया। 36 अलग-अलग खातों से फ्रॉड जांच में पता चला कि समन्वय पोर्टल पर विभिन्न राज्यों के 36 अलग-अलग खातों से इस खाताधारक के खिलाफ ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। डायल 1930 के जरिए भी इन शिकायतों की पुष्टि हुई। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त धन का उपयोग जानबूझकर किया। 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें मालखरौदा थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी अशोक कुमार खांडे (36) और शक्ति थाना क्षेत्र के कोमल प्रसाद पटेल (26) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *