फाजिल्का में दो बाइक चोर गिरफ्तार:चुराई गई 26 मोटरसाइकिल बरामद, चंडीगढ़ से चोरी की, एक झटके में तोड़ देते थे लॉक

फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है l जिनकी निशानदेही पर चोरी की 26 चोरी के बाइक बरामद हुई हैं l पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों से जो बाइक बरामद हुई हैं, उनमें पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ से चोरी किया गया था। फिलहाल एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरा पुलिस रिमांड पर है l फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि फाजिल्का शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं की शिकायतें आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी कि उन्हें बाइक चोरों के बारे में सूचना मिली। पहले पकडे़ चोर ने किया दूसरे के नाम का खुलासा मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 मई को एक आरोपी जुविनाइल को गिरफ्तार किया l बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गयाl रिमांड के दौरान पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी सोनू निवासी प्रभात सिंह वाला के नाम का खुलासा किया, जिसके बाद सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पहले पकड़े आरोपी का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया , लेकिन दूसरे आरोपी से पूछताछ के दौरान दोनों द्वारा चोरी की 26 बाइक बरामद हुई। उन्होंने कहा कि बरामद की गई बाइक फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर और चंडीगढ़ से चोरी की गई थी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है l एसएचओ ने कहा कि आरोपी इतने शातिर है कि यह दो लोग आते थे l जिसमें एक रेकी करता था और दूसरा बाइक मलिक का ध्यान रखता था l आरोपी एक झटके में बाइक का लॉक तोड़ने के बाद बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *