बठिंडा में सीमेंट से भरा ट्राला नाले में गिरा:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, क्लीनर लापता; पिछले साल बस हादसे में हुई थी 12 की मौत

पंजाब के बठिंडा में आज नाले में सीमेंट से भरा एक ट्राला गिर गया। हादसे में ट्राला ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। क्लीनर अभी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। हादसा तलवंडी साबो के जीवन सिंह वाला गांव के पास लसड़ा नाले में हुआ। तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश स्नेही ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रशासन ने पहले ही इस स्थान की जांच के लिए चंडीगढ़ से टीमों को बुलाया था। टीमों ने जांच कर अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। यह इस नाले में हुआ दूसरा बड़ा हादसा है। पिछले साल यहां एक निजी बस गिरने से एक बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग लंबे समय से पुल को चौड़ा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पुल को चौड़ा करने की बजाय केवल स्पीड ब्रेकर लगा दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर लगने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *