देवघर में कोविड से बचाव की तैयारी:सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार, एम्स में होगी 100 सैंपल की जांच

देवघर में कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी के अनुसार, नए वेरिएंट से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट और कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नए और पुराने सदर अस्पताल के साथ सारठ व सारवां में लगे ऑक्सीजन प्लांट की जांच की है। मॉकड्रिल के माध्यम से प्लांट को चालू हालत में रखा गया है। अस्पतालों में एंटीबायोटिक्स सहित अन्य आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रू-नेट सैंपल जांच किट की मांग जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. मनीष शेखर ने बताया कि सभी अस्पतालों में वीटीएम किट से सैंपलिंग की जाएगी। आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रू-नेट सैंपल जांच किट की मांग की गई है। एम्स में फिलहाल 100 सैंपल की जांच की व्यवस्था की गई है। सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल और सभी सीएचसी में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर पुराने सदर अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में फिर से शुरू किया जाएगा। पीपीई किट, मास्क और दस्तानों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *