समराला के गुरुद्वारा साहिब में लगी आग:शास्त्र और सामान जलकर राख, सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच, कमेटी का गठन

पंजाब में लुधियाना के समराला के गांव लधरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बीती रात रहस्यमयी आग लग गई। आग की चपेट में आने से शास्त्र और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह मिली। समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आग श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप के पास लगी थी। घटना की जांच के लिए गुरुद्वारा परिसर के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। फुटेज की जांच से ही घटना का कारण पता चल पाएगा। एसजीपीसी ने जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेगी। उनके आदेश के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो कमेटियों के बीच रह रहा विवाद गुरुद्वारा साहिब को लेकर पिछले कुछ समय से दो कमेटियों के बीच विवाद चल रहा है। इससे कई बार तनावपूर्ण स्थिति बन चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने गुरुद्वारे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि रात भर ज्योत किसने जलाए रखी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। साथ ही यह सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *