थाईलैंड से डिपोर्ट आरोपी को फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा:फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, पंजाब में हत्या समेत 9 केस दर्ज

फतेहाबाद पुलिस ने नकली पासपोर्ट से थाईलैंड भागे एक फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2021 से फरार था। थाईलैंड से डिपोर्ट किए जाने के बाद फतेहाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बलतेज सिंह पंजाब के तरन तारन जिले का रहने वाला है। बलतेज ने टोहाना में फर्जी पता देकर पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में टोहाना में धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पंजाब में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज पुलिस के अनुसार बलतेज के खिलाफ पंजाब में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, अवैध हथियार रखना, चोरी, मादक पदार्थ और छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं। कोर्ट पहले ही उसे भगोड़ा घोषित कर चुका था। रैकेट से जुड़े अब तक 39 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस संगठित रैकेट से जुड़े अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग जाली दस्तावेजों के जरिए युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता, निरंतर निगरानी और तकनीकी सहायता से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता, निरंतर निगरानी और तकनीकी सहायता से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *