जादू-टोने के शक में मां की हत्या, बेटी से गैंगरेप:12 साल से फरार नाबालिग आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, सात पहले पकड़ाए,एक की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला की हत्या और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप मामले में 12 साल से फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी वर्ष 2013 में वारदात के बाद से फरार था। इस मामले में कुल नौ आरोपी थे। सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। घटना के समय एक आरोपी नाबालिग था। वह 12 वर्षों तक पुलिस से बचता रहा। जिसे पुलिस ने अब मुंबई के बोरीवली से पकड़ा है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, यह घटना 1 सितंबर 2013 की रात है। कुनकुरी क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह और उसकी मां घर में अकेली थी। रात करीब 11:30 बजे कुछ अज्ञात लोग जबरन घर में घुसे, लाइट बुझा दी, और दोनों को घर से बाहर ले गए। इसके बाद उसकी मां की करीब 150 मीटर दूर ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी गई और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने थाना कुनकुरी में अपराध कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जादू-टोने के शक में रची गई साजिश पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि गांव का ही निवासी रामलाल विश्वकर्मा, महिला पर जादू-टोने का शक करता था। उसे लगता था कि उसकी भाभी और बड़े भाई की मौत महिला के जादू-टोने की वजह से हुई है। इतना ही नहीं, उसे पत्नी की बीमारी के लिए महिला को ही जिम्मेदार मानता था। इसी शक के चलते उसने अपने दोस्त सतीश विश्वकर्मा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इस साजिश को अंजाम देने के लिए उन्होंने झारखंड के ग्राम खालीजोर निवासी आरोपी गुंजन खेस को 80 हजार रुपए दिए। गुंजन खेस ने अपने साथियों अनुरंजन लकड़ा, प्रफुल्ल लकड़ा, सुमन खेस, असीम खेस, नेल्सन खेस और एक नाबालिग की मदद ली। उसने सभी साथियों के साथ मिलकर पहले मां की हत्या की फिर उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। गिरफ्तारी और अब तक की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामलाल विश्वकर्मा सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। हालांकि, दो आरोपी नेल्सन खेस और एक नाबालिग तब से फरार चल रहे थे। बाद में जांच में पता चला कि 2015 में नेल्सन खेस की मौत हो चुकी है। मुंबई से हुई फरार आरोपी की गिरफ्तारी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना में शामिल फरार आरोपी, जो घटना के समय नाबालिग था और अब बालिग हो चुका है, उसे पुलिस ने मुंबई के कासीगांव थाना क्षेत्र के बोरीवली से पकड़ा है। वह वहां जे कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर के रूप में काम कर रहा था। जशपुर पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस के मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर वापस जशपुर लाया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। …………………………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या:आरोपियों को शक था, नींबू-मिर्ची फेंकने से पत्नी का हुआ अबॉर्शन; डंडे-पत्थर से मार डाला रायपुर जिले के खरोरा इलाके में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपियों को शक था कि महिला के नींबू-मिर्ची फेंकने की वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हो गया था।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *