लुधियाना में टंकी पर चढ़े शिक्षक:बोले-पंजाब सरकार भर्ती के नाम पर लगा रही लारे,पोर्टल नहीं खोल रहे

पंजाब के लुधियाना में पिछले 2 दिनों से पीटीआई शिक्षक यूनियन के सदस्य पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस ने कई शिक्षक दो दिन पहले हिरासत में भी लिए थे जिन्हें बाद में छोड़ दिया था। आज फिर जवाहर नगर कैंप नजदीक एक पानी की टंकी पर पीटीआई शिक्षक चढ़े हुए है और सरकार खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। शिक्षक गुरप्रीत बोला-टंकी पर बैठना हमारी मजबूरी जानकारी देते हुए शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि टंकी पर बैठना हमारी मजबूरी है। थोड़े बाद ही सरकार अखबारों में भर्ती के नाम पर विज्ञापन दे देती है लेकिन बाद में भर्ती का पोर्टल नहीं खोला जा रहा है। सरकार की सोशल साइट पर भी भर्ती के नाम पर मैसेज भेजा जाता है कि भर्ती जल्द की जाएगी लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार हमारी मांगों को लटका रही है ताकि अगली सरकार तक हमारी मांग लंबित रहे। उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से बैठक भी रही बेनतीजा शिक्षक अमनदीप कंबोज ने कहा कि 28 तारिख को भी हमारे साथी टंकी पर चढ़े थे। पोर्टल आन करके हमारे फॉर्म नहीं भरवाए जा रहे। कल उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से बैठक करवाई गई थी। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। पहले भी कई बार सप्ताह का समय लिया गया लेकिन बाद में किसी ने शिक्षकों का हाल तक नहीं पूछा। इस बार संजीव अरोड़ा को शिक्षकों ने कह दिया है कि वह एक सप्ताह की प्रतीक्षा नहीं करेंगे। आज 3 साथी टंकी पर चढ़े है। अभी प्रशासन से भी बातचीत हुई है। हमें कहा गया कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करवा देते है पहले टंकी से नीचे उतरो। टंकी पर चढ़े साथियों ने प्रशासन से कहा है कि पहले बैठक करवाओ फिर नीचे उतरेंगे। जब तक पोर्टल खोला नहीं जाता उतनी देर शिक्षक टंकी पर चढ़े रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *