मुंगेली में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार:16.63 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, हाइब्रिड आईसीयू समेत कई सुविधाएं मिलेंगी

मुंगेली जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला चिकित्सालय परिसर में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने 50 बिस्तर के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का भूमिपूजन किया। इस अस्पताल के निर्माण पर कुल 23.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 16.63 करोड़ रुपए भवन निर्माण पर और 7.12 करोड़ रुपए उपकरणों पर खर्च होंगे। नए अस्पताल में मरीजों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इनमें 16 बिस्तर का हाइब्रिड आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी यूनिट शामिल हैं। साथ ही डायलिसिस यूनिट, एयर हैंडलिंग यूनिट और शिशु वार्ड भी होंगे। अस्पताल में एसएनसीयू, एलडीआर, आइसोलेशन रूम और एचडीयू की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। परिसर में जमीन के सीमांकन पर रोक कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि यह अस्पताल आमजनों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमीन का सीमांकन कराने और भूमि कटाव रोकने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *