जीपीएम जिले का अंतिम समाधान शिविर देवरगांव में:4701 आवेदनों का निराकरण, 69 लोगों को योजनाओं का लाभ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जनपद पंचायत गौरेला के कलस्टर ग्राम पंचायत देवरगांव में जिले का अंतिम समाधान शिविर हुआ। शिविर में 4724 आवेदनों में से 4701 का निराकरण किया गया। इस कलस्टर में 14 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों के उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने बीज चयन, बीजोपचार, फसल चक्र और जैविक खेती के बारे में बताया। कलेक्टर लीना मंडावी ने बताया कि सुशासन तिहार के पहले चरण में जिले में 52 हजार आवेदन मिले थे। अगले महीने से जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन कलेक्टर ने घोषणा की कि अगले महीने से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होगा। बरसात के मौसम को देखते हुए राशन कार्डधारियों को जून से अगस्त तक का चावल एक साथ दिया जाएगा। 1 से 7 जून तक सभी राशन दुकानों में चावल उत्सव मनाया जाएगा और पूरे जून महीने में चावल का वितरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *