NDA से लड़कियों का पहला बैच पास:148वीं पासिंग आउट परेड में 17 लड़कियां; हरसिमरन के पिता हवलदार, इशिता परिवार की पहली मिलिट्रीपर्सन

आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ। इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट हुई हैं। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी। साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को NDA में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी। दरअसल, बीते 75 सालों से महिलाओं को टेरिटोरियल आर्मी में ऑफ‍िसर पदों पर भर्ती का प्रावधान नहीं था। इसके खिलाफ कुश कालरा ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 18 अगस्‍त 2021 को कोर्ट ने पहली बार लड़कियों के लिए NDA में शामिल होने के दरवाजे खोल दिए। इस फैसले के बाद, 2022 में पहली बार 17 महिला कैंडिडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ, जो आज ग्रेजुएट हुए हैं। जनरल वीके सिंह बोले- नारी शक्ति को सलाम पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित NDA परिसर में हुई। रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्‍होंने कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड दिए। जनरल सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है। ये नारी शक्ति को सलाम है। उन्‍होंने कहा कि ये लड़कियों के लिए ट्रेनिंग का अंत नहीं है, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है। महिला कैडेट्स में हवलदार की बेटी भी, नेवी अफसर बनेंगी NDA से पास होने वाली हरियाणा की हरसिमरन कौर अब इंडियन नेवल एकेडमी जाएंगी। कौर ने बताया, ‘NDA जॉइन करने के पीछे मेरा यही उद्देश्य था कि मैं मिलिट्री में जल्दी करियर शुरू कर पाऊं। मेरे पिता आर्मी से हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। मेरे दादा भी आर्मी में ही थे। यही वजह है कि आर्म्ड फोर्सेज से मैं गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं।’ श्रीती के पिता विंग कमांडर रह चुके NDA पास करने वाली पहली महिला कैडेट्स में श्रीती दक्ष भी शामिल हैं। श्रीती के पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं। श्रीती कहती हैं कि जैसा उन्होंने सोचा था, NDA का एक्सपीरियंस उससे भी बेहतर है। एकेडमी में आकर उन्हें समझ आया कि मिलिट्री ट्रेनिंग का असली एक्सपीरियंस कैसा होता है। परेड से पहले श्रीती ने कहा था- कुछ ही देर है, जब वो पल महसूस कर पाऊंगी जो मेरे पिता ने भी एक समय पर महसूस किया होगा। हवलदार की बेटी हरसिमरन बनेगी नेवी में अधिकारी हरियाणा की हरसिमरन कौर JEE मेन्स की तैयारी कर रही थीं। उसी दौरान इनके एक दोस्त ने बताया कि NDA में अब फीमेल्स भी अप्लाई कर सकती हैं। तभी इन्होंने इंडियन आर्मी में शामिल होने का मन बना लिया। कौर ने बताया, ‘NDA जॉइन करने के पीछे मेरा यही उद्देश्य था कि मैं मिलिट्री में जल्दी करियर शुरू कर पाऊं। मेरे पिता आर्मी से हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। मेरे दादा भी आर्मी में ही थे। यही वजह है कि आर्म्ड फोर्सेज से मैं गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं।’ नॉन-मिलिट्री बैकग्राउंड हैं इशिता इशिता सांगवान नॉन-मिलिट्री बैकग्राउंड से आती हैं। उनके माता-पिता कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं और बड़े भाई IT प्रोफेशल हैं। 2022 में इशिता इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन कर रही थीं, जब NDA में लड़कियों को एडमिशन की परमिशन मिली। इशिता ने अप्लाई किया और सिलेक्शन हो गया। पासिंग आउट परेड की 3 फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *