घर से लाखों रुपए चुराने वाला गिरफ्तार:एक लाख का फोन और जेवर बरामद, सूने मकान में लगाई थी सेंध

कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके के समृद्धि नगर में लाखों की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। इसके खिलाफ बारां जिले के अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। बोरखेड़ा थाना सीआई रामलक्ष्मण गुजर ने बताया- आरोपी भंवर सिंह (44) छीपाबडौद जिला बारां का रहने वाला है। समृद्धि नगर निवासी कुणाल वर्मा ने 21 दिसंबर को एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि 4 दिसंबर को दादी का निधन हुआ था। उनका पूरा परिवार दादी के निधन पर गांव था। 11 दिसंबर को वापस लौटा तो देखा घर के ताले टूटे हुए है। पूरा समान बिखरा पड़ा है। अज्ञात व्यक्ति अलमारी से आईफोन सहित एक लाख कीमत के चार फोन, 1 सोने की अंगूठी, 3 चांदी की अंगूठी, 1 चांदी का ग्लास, 8 चांदी के सिक्के और 4 हजार रुपए नगद सहित अन्य सामान चोरी करके करके ले गया। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी भंवर सिंह गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के एक लाख कीमत के आईफोन सहित चार फोन और चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *