मऊगंज नगर परिषद में सफाई के नाम पर रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कई सफाईकर्मी लगे हुए हैं, फिर भी नगर परिषद के सभी वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। नगर परिषद को ओडीएफ कर दिया जाता है। हर बार ओडीएफ का प्रमाण पत्र वितरित किया जाता है। लाखों खर्च किए जाते हैं, किंतु गंदगी जस की तस है। यहां नगरीय प्रशासन के जेडी राधेश्याम मंडलोई नगर परिषद मऊगंज पहुंचे। गाड़ी में ही बैठकर पूरे नगर की सफाई का निरीक्षण कर लिया गया। अचानक मऊगंज के दुबे चौराहे पर वार्ड वासियों को भनक लगते ही गाड़ी रुकवा कर सड़क पर कीचड़ युक्त नालियों को दिखाया गया। वार्ड निवासी 7 निवासी गैवीनाथ गुप्ता ने कहा कि वार्डों में कभी भी सफाई नहीं होती वार्ड पार्षद का भ्रमण नहीं होता सड़कों पर कीचड़ है। राहुल शर्मा ने बताया कि नालियों और सड़कों में सफाई के लिए कई चार नगर परिषद और जिला कार्यालय में आवेदन दिया गया है, किंतु कई महीनों से सफाई नहीं हुई। सीएमओ को समझाइश देकर चलते बने।


