राजसमंद में पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है। पुलिस थाना इंचार्ज दलपत सिंह के अनुसार थाना सर्कल में 10 दिसम्बर को दोपहर एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने हॉस्पीटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। जिस पर बाइक मालिक राहुल (24) पुत्र जगदीश निवासी पलाना पुलिस थाना घासा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। हॉस्पीटल के बाहर से बाइक चोरी के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन कर संदिग्धों को चिह्नित किया गया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने नाथुवास तालाब पर बाइक चालक को रूकवा कर पूछताछ की गई। जिसके बाद बाइक चालक के पास बाइक से संबधित कागजात नही मिले। बाद में बाइक चालक ने बाइक को हॉस्पीटल के बाहर चोरी करना बताया। जिस पर पुलिस ने बाइक चालक गोविंद (24) पुत्र किशन लाल यादव निवासी यादव मोहल्ला नाथद्वारा को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने चोरी की बाइक भी जब्त कर ली।


