मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:क्रिकेटर वैभव ने मोदी के पैर छुए; MP-UP में मानसून 10 दिन लेट हो सकता है; गुजरात IPL-2025 से बाहर

नमस्कार, कल की बड़ी खबर PM मोदी के बिहार और यूपी दौरे की रही। एक खबर मानसून की रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. क्रिकेटर वैभव ने PM मोदी के पैर छुए; मोदी कानपुर में पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से मिले PM मोदी ने सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से पटना में मुलाकात की। वैभव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले मोदी ने सासाराम में जनसभा की। इस दौरान CM नीतीश कुमार ने सभा में मौजूद लोगों को खड़े होकर मोदी को प्रणाम करने को भी कहा। मोदी ने सासाराम में कहा- पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। मोदी पटना से कानपुर पहुंचे, यहां पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से 8 मिनट मुलाकात की। कानपुर के शुभम को उनकी पत्नी ऐशन्या के सामने आतंकियों ने गोली मारी थी। कानपुर में मोदी ने कहा- अगर मैं कनपुरिया अंदाज में कहूं तो- दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. अंकिता भंडारी मर्डर- BJP नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद; 2 साल 8 महीने बाद कोर्ट का फैसला उत्तराखंड के हाई प्रोफाइल अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। कोटद्वार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस मामले में 2 साल 8 महीने बाद फैसला सुनाया। तीनों दोषियों पर 50 -50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला: 19 साल की अंकिता ऋषिकेश में पुलकित आर्या के रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर, 2022 को वह गायब हो गई थी। पूछताछ में पुलकित ने अंकिता को गंगा में धकेल देने की बात कबूल की। 24 सितंबर 2022 को उसका शव नहर में मिला था।
पढ़ें पूरी खबर… 3. MP-UP में 10 दिन बाद मानसून आएगा; बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, इससे मानसून में देरी होगी
मानसून अब तक 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यह बिहार और पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन की वजह से मानसून में देरी होगी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में यह 7 से 10 दिन देरी से पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 4. NDA से लड़कियों का पहला बैच पास, 148वीं पासिंग आउट परेड में 17 लड़कियां
NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ। इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट हुईं। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 2021 में महिलाओं को NDA में शामिल किया गया था। इंडियन आर्मी में करीब 12 लाख पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की संख्या तकरीबन 7 हजार ही है। 2022 से अब तक 126 महिलाएं NDA में शामिल हुईं: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मार्च, 2025 में संसद में बताया था कि 2022 में महिला कैडेट्स के पहले बैच की एंट्री के बाद से अब तक NDA में 126 महिलाओं को एडमिशन मिला है। उनमें से 121 अभी ट्रेनिंग ले रही हैं। 5 कैडेट्स ने इस्तीफा दे दिया था।
पढ़ें पूरी खबर… 5. देश में कोरोना के 1910 एक्टिव केस, 15 मौतें, गुजरात में 1 दिन के नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसेज की संख्या शुक्रवार को 1910 पहुंच गई। गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन के नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को ICU में रखा गया है। देश में 15 कोरोना पेशेंट्स की मौत हुई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. गुजरात टाइटंस IPL-2025 से बाहर; मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया, 1 जून को क्वालिफायर-2 खेलेगी 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस IPL 2025 से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस ने उसे एलिमिनेटर मैच में 20 रन से हराया। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। गुजरात 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। इसी के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स से होगा। मैच के हाईलाइट्स: MI से रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट लिए। गुजरात से साई सुदर्शन ने 80 और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। MI से ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार को एक-एक विकेट मिला।
पढ़ें पूरी खबर… 7. ट्रम्प फिर बोले- मैंने भारत-पाकिस्तान को लड़ने से रोका, व्यापार खत्म करने की बात कही, वहां के नेता समझदार हैं, मान गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। व्हाइट हाउस में मस्क के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मेरा मानना है कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई परमाणु तबाही में बदल सकती थी। हमने कहा कि हम उन देशों से व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके बीच परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता है। वहां के नेता समझदार हैं, उन्होंने बात मानी और लड़ाई रुक गई। ट्रम्प बोले- मस्क शानदार दोस्त, हम उन्हें याद रखेंगे: ट्रम्प ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम आपको याद रखेंगे। मस्क सरकार के काम करने के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने बिना थके मेहनत की है, मस्क असल में जा नहीं रहे हैं। मुझे लगता है कि वह आगे-पीछे रहेंगे। DOGE उनका बच्चा है।’ दरअसल एलन मस्क ने 28 मई को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) से इस्तीफा दिया था।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… आग में बैकफ्लिप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रिटेन के एक शख्स ने आग की लपटों में 30 सेकंड में 7 बैकफ्लिप करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 28 साल के रयान लुनी ने इस दौरान सेफ्टी गियर पहना था और शरीर पर ठंडी जेल लगाई थी। रिकॉर्ड पूरा होते ही उन्हें फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाया गया और टॉवेल से ढंका गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिलने के योग हैं। कर्क राशि के लोगों को खास जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *