कपूरथला के गांव औजला के नजदीक 4 दिन पहले उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंककर्मी के साथ 2.30 लाख रुपए की लूट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उक्त मामले में शिकायतकर्ता ने ही झूठी लूट की कहानी रची थी। डीएसपी डी परमिंदर सिंह ने बताया कि बैंक के रिकवरी अधिकारी ने अपने डेढ़ लाख रुपए के लोन चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। बता दें कि शिव कुमार निवासी गांव भेटां ने पुलिस को बताया था कि वह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कस्टमर रिलेशनशिप अधिकारी के तौर पर नौकरी करता है। 20 दिसंबर की शाम करीब 5:30 वह अपने एरिया में बाइक पर सवार होकर बैंक की किश्तें एकत्र कर रहा था। जब वह गांव औजला बनवाली से बाहर निकलने लगा तो वहां गांव के बाहर स्कूल साइड पर बिना नंबर की पल्सर बाइक पर दो युवक खड़े थे। बनाई थी लूट की झूठी कहानी जिन्होंने मुंह कपड़े से ढक रखे थे। उक्त युवकों ने उसकी बाइक के पीछे अपनी बाइक लगाकर गांव से थोड़ा आगे आने पर बाइक के आगे रखा पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया। मैंने बाइक गांव धालीवाल की तरफ भगा लिया। लुटेरे भी मेरे पीछे आ गए। गांव धालीवाल से थोड़ा पीछे पल्सर बाइक के पीछे बैठे युवक ने मेरे बाइक पर पैर मार दिया, जिस कारण वह बाइक समेत कच्ची जगह पर गिर पड़ा। जिसके बाद लुटेरे उसका बैग छीन कर भाग गए। बैग में 2 लाख 30 हजार 173 रुपए की राशि, एक मोबाइल टैब, फिंगर मशीन, बैंक की रसीद बुक व मोटरसाइकिल के दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने शिव कुमार के बयान पर थाना सदर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 1.90 लाख रुपए बरामद डीएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच में शक की सुईं शिवकुमार पर आकर टिक गई। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि लोनकर्ताओ से एकत्र किए 2.30 हज़ार रुपए से यह अपने डेढ़ लाख के लोन को चुकाने के लिए उसके मन में बेईमानी आ गई। उक्त आरोपी से 1 लाख 90 हजार रुपए , मोबाइल तथा फिंगर मशीन भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पर बीएसएन की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिवकुमार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


