15 दुकानों में लगी आग से लगभग एक करोड़ का सामान हुआ खाक अमरकंटक के जैन मंदिर के पास लगी भयंकर आग

15 दुकानों में लगी आग से लगभग एक करोड़ का सामान हुआ खाक
अमरकंटक के जैन मंदिर के पास लगी भयंकर आग
(संतोष झा/अजीत मिश्रा)
अमरकंटक।
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक प्रदेश का प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल के वार्ड क्रमांक 12 में स्थापित दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में सोमवार गत रात्रि एक के बाद लगातार 12 दुकानों में भीषण आग की लपटों से दुकानो में रखा लाखों करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर दुकानों में आग लगी कैसे इस विषय में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं तथा नगर में कई तरह के बातें कहीं जा रही हैं। आज सुबह क्षेत्रीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, अनूपपुर जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली, जिला पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान, पुष्पराजगढ़ अनु विभागीय अधिकारी सुधाकर सिंह बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी, नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा, टी आई कलीराम परते, पटवारी अश्वनी तिवारी, न परि अमरकंटक अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम ने घटनास्थल पहुंच मौका मुआयना किया तथा प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनसे रूबरू चर्चा की।
नुकसान का होगा आकलन
अनूपपुर जिला कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही कमेटी बना कर घटना की पूरी जांच करने का निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट बाद संबंध प्रभावित जनों को आवश्यक सहायता मुआवजा दिए जाने की बात कही है। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने प्रभावित दुकानदारों को विधायक निधि से 50-50 हजार सहायता राशि देने की घोषणा की। गौरतलब है कि जैन मंदिर में हुए अग्निकांड से लगादार जुड़ी हुई दुकानों में रखें सामान और नगद राशि जो की दुकान में रखा हुआ था वह सब जलकर खाक हो गया। दुकानदारों ने बताया कि जो आग लगी उसमें करोड़ों रुपए के नुकसान का अंदाजा है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा 90 प्रतिषत सामान जलकर खाक हो गया है जिसमें प्रसाद, मनिहारी, महिलाओं से संबंधित सामग्री, खाद्य सामग्री सब जल गया है। वहीं टीना पाइप एंगल आदि भी सब जलकर टेढ़े-मेढ़े हो गए हैं। नगर परिषद के फायर ब्रिगेड के चालकों ने  बताया कि कतिपय लोगों द्वारा हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया मारपीट करने की कोशिश की तथा फायर ब्रिगेड में पत्थर, डंडा मारा गया जिससे फायर ब्रिगेड की कांच उग्रह टूटा। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ उनके अभिरक्षा में घटना स्थल पहुंच पूरी रात आग को बुझाने का कार्य किया गया। अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने पत्रकारों को बताया कि अग्निकांड की घटना को सभी एंगल से विस्तृत जांच कराई जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे निश्चित तौर पर कार्यवाही होगी। दुकानदारों ने घटना के पीछे साजिष का अंदेषा जताया है। पुलिस अधीक्षक ने भी आग में साजिश होने की संभावना को नहीं नकारा है। इस पर भी जांच होगी।
कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड नंबर 12 में सोमवार को गत रात्रि आग लग जाने से आग की लपेट में कई दुकानें आ गई। उक्त घटनास्थल का विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों से चर्चा कर आग लगने की घटना की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घटना से संबंधित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के एसपी ने फाॅरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज को लेकर अधिकारियों को निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, एसडीएम पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फायर ब्रिगेड में तोड़फोड़
नगर पालिका में स्वच्छता एवं वाहन प्रभारी मदन सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि उन्हें रात 11ः13 बजे फोन पर घटना की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही उन्होने 11ः17 बजे फायर ब्रिगेड की गाडी को घटना स्थल पर भेजा। गाडी में फायरमैन शैलेन्द्र तिवारी और चालक राजाराम साहू रवाना हुए थे। घटना स्थल नगरपालिका के बिल्कुल करीब है। इसलिए फायर बिग्रेड की गाडी को पहुंचने में 1 से 2 मिनट का समय लगा। घटना स्थल परर पहुंचते ही शैलेन्द्र तिवारी ने पानी के बौछार से आग बुझाने की कोषिष की किन्तु आग इतनी भयानक थी कि वह तेजी से फैलती जा रही थी। कुछ देर में पानी का भंडार समाप्त हो गया पुनः पानी लेकर फायर ब्रिगेड की गाडी वापस आई। फिर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। अचानक तकनीकी खराबी के कारण पानी का बौछार रूक गया। वहां पर खडे पीड़ित दुकान दार इसके बाद आक्रोषित हो उठे उन्होने गाडियों पर डंडे और पत्थर से हमला कर गाडी का शीषा तोड़ दिया रोलर में लगी पानी की बौछार करने वाली पाइप को भी उखाड़ फेका। तोड़ फोड की घटना से भयभीत ड्राइवर राजाराम साहू और फायर मैन शैलेन्द्र तिवारी जान बचाकर भागे। दुकानदारो से पूछताछ करने पर उन्होने फायर ब्रिगेड की गाडी के देर से आने और पानी की कमी का हवाला देते हुए बताया कि इस घटना के बाद ही सारे दुकानदार आक्रोषित हो गए थे। जबकि नपा के फायर मैन शैलेन्द्र तिवारी और ड्रादवर राजाराम साहू ने दुकानदारो के आरोप को निराधार और झूठा बताया उन्होने कहा कि सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। यदि उनके मोबाइल के लोकेषन का सूक्ष्मता से जांच की जाए। राजाराम साहू, फायरमैन शैलेन्द्र तिवारी और स्वच्छता व वाहन प्रभारी मदन सिंह ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवेदन देकर कथित दुकानदारो के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है।
नपा ने जारी किया था नोटिस
कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक से जारी फायर एवं इलेक्ट्रिसिटी आॅडिट निरीक्षण रिपोर्ट दिनांक 1 जून 2024 में 10 प्रतिष्ठानो, सार्वजनिक भवन और संस्थाओं के फायर एनओसी की जांच का हवाला देते हुए अग्नि सुरक्षा में लगाए गए उपकरणो की जानकारी दी गई है। जिनमें अमरकंटक में संचालित लगभग सभी विद्यालय, आश्रम, बैंक, होटल, गैस एजेंसी शामिल है। जिनमें से 6 प्रतिष्ठानों/आश्रमों को नोटिस जारी की गई थी। आष्र्चय की बात यह है कि जैन मंदिर उसके संस्थान, धर्मषाला और मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स आदि का कोई उल्लेख नही है। तो क्या ऐसे में यह माना जाए कि जैन धर्मषाला अग्नि सुरक्ष नियमो से परे था।
अधिकारी और मंदिर प्रबंधक मौन
जैन मंदिर, धर्मषाला और मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स जो कि जैन मंदिर के ही क्षेत्राधिकार में है। इसे अग्नि सुरक्षा नियमो की अनदेखी करने पर नोटिस क्यों जारी नही हुआ इस सवाल पर न तो तहसीलदार ने और न ही सीएमओ ने कोई संतुष्टिजनक उत्तर दिया। मंदिर के प्रबंधक दीपक जैन से बात करने पर उन्होने मंदिर प्रबंधन के पास किसी भी प्रकार के अग्नि शमन के उपकरणो के चालू हालात में न होने की बात बताई। उन्होने अपनी कमी को स्वीकार कर लिया।
पीडित दुकानदारों की माने तो लगभग 2 करोड के नुकसान में समान के आलावा कई लाख रूपयो की नगदी के जल जाने का भी दावा किया है। इसमें कितनी सत्यता है यह जांच का विषय है।  

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *