धर्म नगरी भीलवाड़ा में 108 भागवत कथा का भव्य आयोजन कल बुधवार से किया जा रहा है। आयोजन में वृंदावन के 108 ब्राह्मणों द्वारा संगीतमय भागवत कथा का मूल परायण किया जाएगा। वृंदावन से आए ललित शरण महाराज ने बताया कि भीलवाड़ा के अग्रवाल उत्सव भवन में कल बुधवार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के तहत मूल पाठ प्रातः 7 से 12 बजे तक और दोपहर 1 से 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा में 108 ब्राह्मणों द्वारा संगीतमय भागवत जी का मूल परायण किया जाएगा। शास्त्रों में मूल पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। भागवत कथा के पूर्व आज पेच के एरिया बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में चुंदडीए कलश धारण किए महिलाएं शामिल हुई साथ ही भगवा वस्त्रों में 108 पंडित शामिल हुए। आयोजन समिति के मुख्य सदस्य रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि भागवत कथा में कोई भी भक्त प्रति पोती निर्धारित न्योछावर राशि जमा कर मूल पाठ का यजमान बन अपनी सहभागिता दे सकते हैं। भीलवाड़ा में यह अपने आप में अनूठा आयोजन है जो पहली बार करवाया जा रहा है। अब तक भागवत कथा के कई पाठ करवाए गए हैं लेकिन मूल भागवत 108 मूल पाठ का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है और इसी का यहां भव्य आयोजन किया जाएगा।


