कांग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवाया:गृह मंत्री के बयान का विरोध, एक किमी यात्रा निकालकर पुतला जलाया

गृहमंत्री के बयान को लेकर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। कोटा में शाम के समय पूर्व पार्षद की अगुवाई में कांग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थर्ड चौराहे पर मुंडन करवाकर विरोध जताया। करीब एक किमी तक यात्रा निकालकर सरकार का पुतला जलाया। पूर्व पार्षद संजय यादव ने बताया- देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी कर उनको अपमानित किया है। संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित शाह की बाबा साहब पर टिप्पणी से यह साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। बयान पर गृहमंत्री देश से माफी मांगे और इस्तीफा दे। गृह मंत्री के बयान को लेकर जनता में गुस्सा है। विरोध में आज शाम 5 बजे विश्वकर्मा मंदिर से रंगविहार होते हुए महावीर नगर थर्ड चौराहे तक सरकार की शव यात्रा निकाली है। महावीर नगर थर्ड चौराहे पर कोटा देहात कांग्रेस के सचिव चेतन सोलंकी व कार्यकर्ता चेतन यादव का मुंडन करवाया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *