कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन:शोध पत्रिका के 50वें अंक का किया गया विमोचन

धौलपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच फॉर विकसित भारत-2047 का समापन हो गया है। कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. एनके घोष, सेवानिवृत आचार्य (अंग्रेजी) आगरा विश्वविद्यालय पहुंचे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक परिदृश्य का विश्लेशणात्मक विवेचन किया। संगोष्ठी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. गिर्राज सिंह मीना द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का माला और शॉल पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में इस संगोष्ठी के आयोजन से जुड़े भामाशाहों का भी माला और शॉल पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी के आयोजन के दौरान सचिव प्रो. सोहराब शर्मा द्वारा संगोष्ठी की दो दिवसीय रिपोर्ट का सारांश प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर री-मार्किंग्स (शोध-पत्रिका) के 50वें अंक का विमोचन किया गया। संगोष्ठी के अंत में समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों, प्रतिभागियों, शोधार्थियों और महाविद्यालय स्टॉफ का आभार व्यक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *