जिले की सरकारी स्कूलों में मंगलवार को ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। अंबाड़ा संकुल में कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा के लिए दूसरी से पांचवीं क्लास तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 11 बजे से एक बजे का समय दिया गया था। माध्यमिक विभाग 6वीं से 8वीं कक्षा के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे परीक्षा हुई। संकुल अंबाड़ा में कुल 509 में से 489 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 20 बच्चे अनुपस्थित थे। 11 कमरों में कराई गई परीक्षा के लिए 23 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। केंद्राध्यक्ष किरण प्रजापति, परीक्षा प्रभारी संतोष वाकोड़े और सहायक परीक्षा प्रभारी नेहा इंगले थे। जन शिक्षक संदीप जैसवाल ने बताया बच्चों को भोजन भी वितरीत किया गया। इस दौरान सहायक शिक्षक मधुकर महाजन आदि मौजूद रहे। परीक्षा केंद्र का बीआरसी केके पाराशर, बीएसी जितेंद्र कुलकर्णी ने निरीक्षण किया। नेपानगर में भी हुई परीक्षा पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में भी 24 दिसंबर को कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों में 66 में से 54 विद्यार्थी शामिल रहे। कक्षा चौथी से पांचवीं के कुल 66 में से 65 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, छठवीं से 8वीं क्लास तक 132 में से 121 विद्यार्थी शामिल हुए।


