दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ साल से फरार चल रहा था 5 हजार का इनामी बदमाश

धरमपुरी पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मंगलवार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के ऊपर धार एसपी मनोज सिंह ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी विकास उर्फ आकाश निवासी दबिया के खिलाफ डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिग स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश कर पूछताछ की तो नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने जांच के बाद पॉक्सो की धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पलाश चौराहे क्षेत्र में देखा गया है जिस पर तुरंत थाना प्रभारी संतोष यादव ने टीम गठित कर बताए गए स्थान की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल जोशी सहित आरक्षक रामेश्वर जमरे, पंकज परमार और सुशील किराड़े आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *