कोयले का अवैध कारोबार करते 4 पकड़ाए:सूरजपुर में आरोपी निगरानी करते फिर बेचते; 55 टन कोयला, वाहन और नगदी जब्त

सूरजपुर जिले में कोयले का अवैध कारोबार करते 4 आरोपी पकड़ाए है। पुलिस को गायत्री खदान से कोयला चोरी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ग्राम गेतरा पहुंची। यहां आरोपी आदर्श जायसवाल जेसीबी से हाइवा ट्रक में कोयला लोड कर रहा था। पुलिस ने मौके से 55 टन कोयला जब्त किया। साथ ही एक जेसीबी, दो हाइवा ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपियों से 1 लाख 14 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए। एक हाइवा ट्रक मानी चौक से जब्त किया गया। आरोपी मोटरसाइकिल और कार से रास्ते की निगरानी कर रहे थे। बिना दस्तावेज कर रहा था कारोबार जब आदर्श जायसवाल से कोयला खरीद-बिक्री और परिवहन के दस्तावेज मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस आदर्श जायसवाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिला कप्तान प्रशांत ठाकुर ने सूरजपुर और बिश्रामपुर की संयुक्त टीम गठित की थी। आरोपी द्वारा भट्ठों में कोयला खपाने की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *