कुरुक्षेत्र में लॉकअप तोड़कर भागा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार:लिफ्ट लेकर गोबिंदगढ़ पहुंचा; रात में दुकानों के बाहर सोता, सुबह गांव में छिप जाता था

कुरुक्षेत्र से लॉकअप तोड़कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पंजाब से पकड़ लिया। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की 4 टीमें लगी हुई थीं। आरोपी इंद्रजीत 28 मई की सुबह करीब पौने 4 बजे लॉकअप का ताला खोलकर फरार हो गया था। ट्रेन से पहुंचा अंबाला कैंट थाना कृष्णा गेट की लॉकअप से फरार हुआ इंद्रजीत कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए अंबाला कैंट पहुंचा। यहां से आरोपी इंद्रजीत लिफ्ट लेकर पंजाब चला गया। यहां लुधियाना में अपने गांव जाने की बजाय गोबिंदगढ़ में उतर गया, क्योंकि उसे पता था कि पुलिस उसके गांव तक जरूर पहुंच जाएगी। इसलिए वो गोबिंदगढ़ में घूमता रहा। रात में दुकानदारों के बाहर सोता और सुबह होते ही आसपास के गांवों में छिप जाता था। कील से खोला था ताला आरोपी इंद्रजीत ने 28 मई की सुबह करीब 3:38 बजे लॉकअप में लगे बिजली के बोर्ड को उखाड़ दिया। आरोपी ने लोहे की कील से लॉकअप का ताला खोल लिया और थाने से लगती सरकारी स्कूल की छत से फरार हो गया। पुलिस को बाद में पता चला कि आरोपी इंद्रजीत ताले खोलने में माहिर है। सुबह 7 बजे इंद्रजीत लॉकअप में नहीं मिला तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। महिला से रेप का आरोप आरोपी इंद्रजीत रोडी बेचने का काम करता है। उस पर शहर की महिला के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का आरोप है। इस मामले में आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोपी पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पुलिस ने इंद्रजीत को 27 मई को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश करना था, मगर उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया था। गोबिंदगढ़ से पकड़ा गया थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस की 4 टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। लोकेशन मिलते ही टीम ने मंडी गोबिंदगढ़ के पास गांव में रेड कर 4 दिन बाद आरोपी इंद्रजीत को काबू कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *