अमृतसर में BKI आतंकी से मुठभेड़:हथियार रिकवर करने गई पुलिस टीम पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

अमृतसर में सुल्तानविंड रोड पर पुलिस और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई है। रिकवरी करवाने गई पुलिस पर आतंकी ने छिपाए हथियार से हमला कर दिया, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। दरअसल, शनिवार को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की ISI समर्थित BKI नेटवर्क से जुड़े एक खतरनाक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बब्बर खालसा के सक्रिय सदस्य जीवन फौजी द्वारा संचालित एक आतंकी व फिरौती मॉड्यूल के दो आरोपी करजप्रीत सिंह निवासी वेरोवाल जिला तरनतारन और गुरलाल सिंह उर्फ हरमन निवासी गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया गया। फर्नीचर शॉप पर की थी फायरिंग डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जीवन फौजी ने इन दोनों आरोपियों को .30 बोर की पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। बीते दिनों दोनों ने इसी पिस्तौल से अमृतसर की एक फर्नीचर दुकान पर फायरिंग करवाकर कनाडा में रह रहे एक रिश्तेदार से फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। जानें कैसे हुआ एनकाउंटर गिरफ्तार आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ हरमन की निशानदेही पर पुलिस उसे लेकर हथियार की बरामदगी के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने हथियार रिकवर करने के बहाने से पिस्तौल उठा पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुरलाल को बाएं पैर में गोली मारी। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल अमृतसर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस घटना की पुष्टि करते हुए डीजीपी पंजाब ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए गहन जांच जारी है। अमृतसर पुलिस और खुफिया एजेंसियां जीवन फौजी के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। डीजीपी ने साफ किया कि राज्य में आतंकवाद, गैंगस्टर और फिरौती नेटवर्क के लिए कोई जगह नहीं है। आतंक को जड़ से खत्म करने और पंजाब में अमन-चैन बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *