पठानकोट में नई सड़क का निर्माण शुरू:कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने किया उद्घाटन, 3.58 करोड़ की आएगी लागत, 25 साल पुरानी मांग पूरी

पठानकोट में भोआ विधानसभा क्षेत्र में सेरपुर-पंजोड़-फूलप्यारा-सुजानपुर मार्ग के निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस मार्ग की मांग पिछले 25 सालों से की जा रही थी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर 3.58 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क की लंबाई 6.5 किलोमीटर और चौड़ाई 18 फीट होगी। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने बताया कि भोआ क्षेत्र में 74 नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली कई सरकारों के दौरान इस मार्ग की उपेक्षा की गई। खस्ताहाल सड़क के कारण स्थानीय निवासियों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क की देखभाल का खर्च भी शामिल कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान पवन कुमार फौजी, दीपक गटोरा, रजिंदर भिल्ला, विभिन्न गांवों के सरपंच और मंडी बोर्ड के एसडीओ राकेश कुमार शामिल थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब पंजाब सरकार ने सड़क निर्माण की लागत में अगले पांच साल तक सड़क की देखभाल का खर्च भी शामिल किया है। इससे पहले ठेकेदार केवल एक साल तक सड़क की देखभाल करते थे। 74 सड़कों का निर्माण किया जा रहा कटारूचक ने बताया कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से 74 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले मलिकपुर, सेरपुर, बनीलोधी, सुंदरचक, सिहोड़ा और कथलोर सड़कों का 15 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि इस सड़क की खस्ता हालत के कारण स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। ठेकेदार को सख्त निर्देश
उद्घाटन के दौरान लाल चंद कटारूचक ने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग हो और कोई कमी न रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भी व्यक्ति, नेता या पदाधिकारी इस कार्य में कोई हिस्सा नहीं लेगा। सड़क का निर्माण इतनी अच्छी गुणवत्ता के साथ हो कि यह लंबे समय तक लोगों के दिलों में आम आदमी पार्टी के प्रयासों को याद रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *