बठिंडा में झुग्गी में लगी आग:लोगों ने पाया काबू, बोले- छोटे पुल की वजह से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती

बठिंडा के थर्मल प्लांट के पास स्थित ओड़िया बस्ती में एक झुग्गी में शनिवार रात करीब एक बजे आग लग गई। बस्ती में मिट्टी और घास-फूस से बनी करीब 200 झुग्गियां हैं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना के समय परिवार झुग्गी में सो रहा था। झुग्गी के मालिक प्रेम चंद ने बताया कि उनके परिवार में तीन बच्चे और दो बुजुर्ग महिलाएं हैं। आग से उन्हें 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। बस्ती में आग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कुछ समय पहले हुई एक घटना में दो बच्चे झुलस गए थे। बठिंडा सरहिंद नहर पर बना छोटा पुल फायर ब्रिगेड की पहुंच में बाधा बनता है। इस पुल से केवल दोपहिया वाहन ही गुजर सकते हैं। प्रेम चंद ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन ने पक्के मकान बनाने का वादा किया था। ओडिशा, बिहार और यूपी के लोग एक निजी व्यवसायी ने पहले ही करीब 100 पक्के मकान बनवा दिए हैं। बस्ती में रहने वाले अधिकतर लोग ओडिशा, बिहार और यूपी के हैं, जो पहले थर्मल पावर प्लांट में काम करते थे। अब प्लांट बंद होने के बाद वे दैनिक वेतनभोगी मजदूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *