फाजिल्का में तेज रफ्तार कार झाड़ियों में घुसी:दो युवक घायल, लोग बोले- बेसहारा पशु के सामने आने से हादसा

फाजिल्का जिले के अबोहर में शनिवार देर रात एक कार हादसे में दो युवक घायल हो गए। गाड़ी तेज रफ्तार सीतो की तरफ से आ रही ​​​​​​​थी। तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में रामपुरा नारायण पुरा निवासी गुरशविंदर सिंह और भीटीवाला निवासी मनप्रीत सिंह​​​​​​​ सवार थे। टक्कर के बाद दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार की अधिक गति हादसे का कारण सामने आई है। लेकिन राहगीरों का कहना है कि हादसा बेसहारा पशु के सामने आने से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *