सूरजपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुभाष चौक से महगवा चौक तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। रविवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में 33 अवैध दुकानें हटाई गए। कार्रवाई में गोलु स्वीट्स के पास स्थित अनुपम गैस प्वाइंट की दो मंजिला दुकान भी शामिल है। प्रशासन ने 7 जेसीबी मशीनें लगाईं। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। वहीं अतिक्रमण करने वाले तीन और दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया हैं। नागरिकों से सहयोग की अपील प्रशासन यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगा। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण और अन्य सुविधाओं का काम शुरू होगा। अधिकारी पिछले कई दिनों से नागरिकों से सहयोग की अपील कर रहे थे। यह कार्रवाई शहर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका मकसद शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण-मुक्त बनाना है।


