रायपुर में भाई पर हथौड़ी से किया हमला:बिजली बिल पटाने को लेकर था विवाद; बहन बचाने आई तो उसे भी मारने दौड़ाया

रायपुर में घर के बिजली बिल पटाने को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर सोने के दौरान जानलेवा हमला कर दिया। उसने हथौड़ी से कई बार वार किए। जब बहन बचाने आई तो वह उसे भी मारने के लिए दौड़ाया। जिसके बाद बहन ने अपनी जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्गा तिवारी निवासी दुर्गा चौक अशोक नगर रात को सोया हुआ था। करीबन 1.30 से 2 बजे के करीब उसका बड़ा भाई पुरुषोत्तम तिवारी (35) साल कमरे में आया। उसने हथौड़ी से उसके ऊपर वार किया। बहन बचाने आई तो उस पर भी किया हमला अचानक कुछ पटकने की आवाज सुनकर बगल रूम में सोई उसकी बहन रुक्मणि तिवारी उठ गई। उसने बचाने की कोशिश की तो बड़े भाई ने उस पर भी हमला कर दिया। अपने घर से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। बिजली बिल पटाने को लेकर था विवाद बहन ने बताया कि घर का बिजली बिल 2100 आया था। जिसे लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था। इसी विवाद के बाद बड़े भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे मेकाहारा के बाद डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई पुरुषोत्तम को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *