कुसमुंडा खदान में बारिश का पानी भरा:सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कुछ देर रुका काम, फिर शुरू; एक दिन में 40 हजार टन कोयला निकाला

कोरबा जिले की SECL कुसमुंडा खदान में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। माइंस के अंदर पानी भर जाने से कुछ समय के लिए कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें माइन रोड पर तेज बहाव और बेंचों से गिरते पानी के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो किसी ऑपरेटर या सहकर्मी द्वारा बनाया गया है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी शनिष कुमार ने बताया कि खदान सामान्य रूप से संचालित हो रही है। एक दिन में 40 हजार टन कोयला निकाला गया और लगभग 80 हजार टन कोयला प्रेषित किया गया। पिछली बारिश में इंजीनियर की हुई थी मौत तेज बारिश के दौरान कर्मचारियों और मशीनों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत काम कुछ समय के लिए रोका जाता है। पिछले साल इसी खदान में बारिश के दौरान एक इंजीनियर की मौत हो गई थी। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि खदान बंद नहीं है। तीनों पालियों में कोयला उत्पादन जारी है। हालांकि बारिश के दिनों में खुली खदानों से उत्पादन प्रभावित होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *