छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार को एक युवक ने उधारी वाले से परेशान होकर जहर खा लिया था। जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया था। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार की सुबह की है। अतरमुड़ा निवासी 40 वर्षीय रूपेश दीवान ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया और इसके तुरंत बाद ज़हर खा लिया। वीडियो में उसने बताया कि उधार देने वाले अरुण मिश्रा से वह बेहद परेशान था, इस वजह से उसने ऐसा किया। जहर खाने के बाद रूपेश की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी लगातार स्थिति बिगड़ रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। रूपेश के परिजनों ने उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ज़हर खाने के बाद रूपेश की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के एक निजी अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्या था मामला
अतरमुड़ा निवासी रूपेश दिवान 40 साल वहीं रहने वाले अरूण मिश्रा का होटल किराए में लेकर चलाता था। जहां जरूरत पड़ने पर अरूण मिश्रा से वह रुपए भी उधार लेता था। बीच-बीच में रूपेश रुपए लौटा भी देता था, लेकिन लगातार उधार के रकम को लेकर वह उसे प्रताड़ित करने लगा। शुक्रवार को अरूण मिश्रा उसके घर में पहुंच गया और अपने बेटा व अन्य लोगों के साथ घर को कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत रूपेश दिवान से थाना में की, तो पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे, लेकिन अरूण मिश्रा उस घर में ताला लगाकर कहीं चले गया। शनिवार की सुबह रूपेश दिवान ने विडियो बनाया और अरूण मिश्रा की प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर लिया।
3 लोगों को गिरफ्तार किया गया
नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि रायपुर में ईलाज के दौरान रात में रूपेश दिवान की मौत हो गई। मामले में अरूण मिश्रा, उसके बेटा संतोष मिश्रा व नितिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब मामले में अन्य धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। —————————— इस मामले से जुड़ी ये खबर पढ़ें… कर्ज के टेंशन में जहर खाने से पहले का VIDEO:होटल संचालक बोला-उधारी वाले परेशान कर रहे; प्रताड़ना नहीं झेल पा रहा हूं…मरना पड़ रहा ‘मुझे उधारी वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। धीरे-धीरे दूंगा बोल रहा हूं तो कोई मान नहीं रहा है। कोई घर खाली करने को कह रहा तो कोई घर पर कब्जा कर लिया है। बहुत शौक से घर बनाया हूं। टेंशन नहीं झेल पार रहा हूं। मरना पड़ रहा है।” पूरी खबर यहां पढ़े…


