राजधानी रायपुर में सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एस.बी.आई. फाउंडेशन के सहयोग से सोसाइटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स (SCHOOL) ने स्वास्थ्य विभाग के सानिध्य में कई जगहों पर टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाए। इन शिविरों में अब तक कुल 2500 से अधिक लोगों की पोर्टेबल एआई एक्स-रे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा 200 से ज्यादा टीबी मरीजों को पोषण आहार पैकेट के पैकेट भी दिए गए हैं। शिविर में SCHOOL टीम आम नागरिकों को मंच की सहायता से क्षय रोग (टी.बी.) के बारे में बताती है। इसके अलावा अगर किसी के मन में इस बीमारी को लेकर कोई सवाल है तो उन्हें डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स से बात करके उचित सलाह भी देते हैं। आम नागरिकों को टी.बी की जानकारी देती है टीम SCHOOL टीम सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिविर ‘सुशासन तिहार’ के स्थान पर पहुंचती है। वहां कार्यक्रम के प्रभारी से मिलकर और उन्हें अपने क्षय रोग (टी.बी.) उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में बताते हैं। इसके बाद शिविर में आए आम नागरिकों को मंच की सहायता से क्षय रोग (टी.बी.) के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा अगर किसी के मन में इस बीमारी को लेकर कोई सवाल या शंका है तो वे डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स से बात करके उचित सलाह भी ले पाते हैं। SCHOOL टीम लोगों को जैसे क्षय रोग क्या होता, उससे होने वाली समस्याओं के बारे विस्तार से बताती है। इसके बाद शिविर में आए सभी लोगों को निःशुल्क स्क्रीनिंग कराने के लिए प्रोत्साहित करती है। SCHOOL के काम को प्रशासन से मिली सराहना एसबीआई के सहयोग से कार्य कर रही SCHOOL संस्था द्वारा चलाई जा रही एस.बी.आई. टीबी केयर परियोजना को कई शासकीय कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण तथा जिले के अधिकारीगण द्वारा निरंतर सराहना मिल रही है। इससे टीम को और बेहतर काम करने की प्रोत्साहन मिल रहा है। समाधान शिविर शामिल हुए थे मंत्री बृजमोहन और छत्तीसगढ़ी अभिनेता हाल ही में रायपुर के भैंसा ग्राम में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक एवं छत्तीसगढ़ी स्टार अभिनेता अनुज शर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह (जिला कलेक्टर, रायपुर), डॉ. लाल उमेद सिंह (एस.पी. जिला, रायपुर) और कुमार विश्वरंजन (जिला पंचायत सी.ई.ओ.) सहित अन्य अतिथिगण एवं अधिकारी शामिल हुए थे। मुख्य सचिव रिचा शर्मा जी, डॉ मिथलेश चौधरी (सी.एम.एच.ओ. रायपुर), डॉ अविनाश चतुर्वेदी (जिला टीबी नोडल अधिकारी), मनीष जी (जिला कार्यक्रम प्रबंधक),
सभी अधिकारियों ने हमारी एम्बुलेंस और स्क्रीनिंग मशीन की निरीक्षण करके पूरी स्कूल टीम की प्रशंसा की। कमजोर और वंचित समुदायों की मदद मुख्य उद्देश्य सोसाइटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स (SCHOOL) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी शुरुआत 2007 में ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर और वंचित समुदायों को आगे बढ़ाना और उनके जीवन स्तर पर ऊंचा उठाना है। यह संगठन सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा और आजीविका के बीच परस्पर संबंधों को बढ़ावा देकर एक स्वस्थ जीवनशैली को सक्षम बनाने वाला इकोसिस्टम विकसित करता है।
SCHOOL के प्रमुख कार्य और उद्देश्य: SCHOOL का मुख्य फोकस कमजोर आबादी, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए “अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण” सुनिश्चित करना है।


