सेवानिवृत्ति: कमली बाई को विदाई दी

अंबिकापुर | लोक निर्माण विभाग, अम्बिकापुर मंडल में प्रभारी अधीक्षक के पद पर कार्यरत कमली बाई भगत को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शुक्रवार को सेवानिवृत्त किया गया। इस मौके पर कार्यालय के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में उन्हें सेवाकाल के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कार्यपालन अभियंता जीबीके खाखा ने कमली बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके समर्पण और अनुकरणीय सेवाभाव की सराहना की। विशिष्ट अतिथि अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कमली बाई ने 36 वर्षों तक शासन की सेवा की। सहायक ग्रेड-03 से शुरू कर प्रभारी अधीक्षक तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता से काम किया। अपने सौम्य व्यवहार से उन्होंने विभाग में विशेष स्थान बनाया। इस अवसर पर सहकर्मियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट किए। समारोह को भावनात्मक बनाने के लिए मुकुंदलाल साहू, कृष्णकांत पाठक और दिनेश राजवाड़े ने मार्मिक गीत प्रस्तुत किए। गीतों से माहौल भावविभोर हो गया। समारोह में सरिता ठाकुर, सरिता वर्मा, पवंती सिंह, पल्लवी दुबे, सतीश साहू, सीमा सिंह, जीतेन्द्र सिंह, आरएस कंवर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *