रेत के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे कोयला, ट्रैक्टर जब्त

बैकुंठपुर | रेत परिवहन के नाम पर कोयला ले जाने की सूचना पर खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। पोड़ी-चिरमिरी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान ग्राम चित्ताझोर में एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। ट्रैक्टर महिंद्रा 275 डीआई, चेचिस नंबर 3402 में ऊपर से रेत लोड दिखाया गया था। जब रेत हटाया गया तो नीचे अवैध कोयला छिपा मिला। टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को जब्त कर पोड़ी थाना में केस दर्ज किया गया है। एमसीबी जिला खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया कि जिले में कोयले के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *