हाइवा पलटा: कोयला बिखरा, ड्राइवर-खलासी फरार

पटना | कटकोना कालरी से रोड सेल का कोयला लेकर पटना आ रही हाईवा चामट पहाड़ के नीचे गोबरी पुल के मोड़ पर पलट गई। हादसा बीती रात हुआ। ट्रक का नंबर सीजी 15 एसी 4438 है। ट्रक विजय सोनी की बताई गई है। हादसे में चालक लालमन और खलासी को हल्की चोटें आईं। दोनों मौके से भाग निकले। ट्रक दूसरे दिन तक पलटी रही। कोयला सड़क पर बिखरा पड़ा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *